ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

राज्यसभा चुनाव का एलान, बिहार की 5 सीट पर 10 जून को मतदान

PATNA : देश में राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग में राज्यसभा की कुल 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसमें बिहार की 5 सीटें भी शा

राज्यसभा चुनाव का एलान, बिहार की 5 सीट पर 10 जून को मतदान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : देश में राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग में राज्यसभा की कुल 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसमें बिहार की 5 सीटें भी शामिल है।


चुनाव आयोग में जो शेड्यूल जारी किया है। उसके मुताबिक बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए भी राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होंगे।


चुनाव आयोग ने जो पूरा शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक 24 मई को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। 31 मई तक के उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को मतदान का तारीख रखा गया है। 10 जून को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन शाम 5:00 बजे से मतों की गिनती होगी और पूरी प्रक्रिया 13 जून को खत्म कर ली जाएगी।


आपको बता दें कि राज्यसभा के लिए बिहार से जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनके सदस्यों का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है।बिहार के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनमें केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह के साथ-साथ आरजेडी की मीसा भारती बीजेपी के गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दुबे के साथ साथ शरद यादव की सीट भी शामिल है। शरद यादव की सदस्यता 4 दिसंबर 2017 से ही खाली मानी जा रही है।


राज्यसभा चुनाव का एलान, बिहार की 5 सीट पर 10 जून को मतदान


राज्यसभा चुनाव का एलान, बिहार की 5 सीट पर 10 जून को मतदान