ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

रेल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयु सीमा में 3 साल की छूट का ऐलान

PATNA : बिहार में रेलवे भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हालांकि अभ्यर्थी सीट बढ़ोतरी की मांग पर अड़े हैं। रेल मंत्रालय ने रेलवे एएलपी भर्ती की आयु सीमा में छूट का ऐलान

रेल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयु सीमा में 3 साल की छूट का ऐलान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में रेलवे भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हालांकि अभ्यर्थी सीट बढ़ोतरी की मांग पर अड़े हैं। रेल मंत्रालय ने रेलवे एएलपी भर्ती की आयु सीमा में छूट का ऐलान किया है। रेलवे की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर कहा गया है कि अभ्यर्थी अब 18 से 33 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।


वहीं,  रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जो अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं और कोरोना महामारी के कारण इस भर्ती का अवसर नहीं प्राप्त कर सके, ऐसे अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला किया गया है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से होगी। नई आयु सीमा के अभ्यर्थी अब 31 जनवरी 2024 से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 


जानकारी हो कि, इससे पहले रेलवे के अधिकारियों ने ऐलान किया था कि अभ्यर्थियों को हर वर्ष अब एएलपी भर्ती का मौका मिलेगा। दूसरा फायदा यह भी होगा कि जो अभ्यर्थी परीक्षा पास करेंगे उन्हें तुरंत नियुक्ति कर दिया जायेगा और उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ( आरआरबी ) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर भर्ती के लिए 20 जनवरी 2024 से आवेदन कर मांगे थे। रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 19 फरवरी 2024 है। इस भर्ती से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2018 में एएलपी और टेक्नीशियन के 64371 पदों पर भर्ती निकाली थी। यह भर्ती आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स के लिए होगी।


आपको बताते चलें कि, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि रेलवे अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना बना रहा है। डेढ़ लाख पदों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि एक वार्षिक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि अधिकतम लोगों को अवसर मिल सकें। वैष्णव ने कहा कि हमने हाल ही में डेढ़ लाख कर्मचारियों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी की और उसके तुरंत बाद हमने सहायक लोको पायलट (एएलपी) के चयन से नई प्रक्रिया शुरू कर दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रुप ‘डी’ में तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में रोजगार के अधिक अवसर होंगे।