ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर, बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं. राहुल गांध

 राहुल गांधी से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर, बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं. राहुल गांधी के आवास पर प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद हैं. राहुल और पीके की मुलाकात की खबर आते ही सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. 


बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में पार्टी के अंदरखाने में छिड़े घमासान को लेकर प्रशांत किशोर से बातचीत कर रहे हैं. यह राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की पहली व्यक्तिगत मुलाकात बताई जा रही है. दोनों की मुलाकात को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है. गौरतलब हो कि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच राजनीतिक विवाद सुलझता हुआ नजर नहीं आ रहा है.


इस मुद्दे पर दिल्ली में कांग्रेस के तमाम आला नेताओं संग तमाम बैठकों के बाद भी सिद्धू कथित तौर पर प्रदेश नेतृत्व से नाराज है. इस बीच उन्होंने प्रदेश में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी की तारीफ की है. उन्होंने आज मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि हमारे विपक्षी दल आप ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है.


सिद्धू ने कहा कि चाहे साल 2017 से पहले की बात हो जब बीड़बी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार या बिजली संकट की समस्या मेरे द्वारा उठाई गईं. सिद्धू ने कहा कि या आज जैसा मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं, लोग जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है.