ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राहुल गांधी से मिले शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई मुलाकात

DELHI: बीते बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिक

राहुल गांधी से मिले शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: बीते बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर यह मुलाकात हुई थी। जिसमें विपक्ष को एकजुट होने की बात कही गयी थी। नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली से पटना लौट आए हैं। उधर दिल्ली में आज एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।


इस मुलाकात को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर देखा जा रहा है। इस चुनाव से पूर्व सभी विपक्षी दल एकजुट होने में लगे हैं। यही कारण है कि दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने का सिलसिला जारी है। शरद पवार और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर यह लिखा है कि 'आज राहुल गांधी के साथ एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की और भविष्य को लेकर चर्चा की। हम अपने लोगों के बेहतर, उज्जवल और समान भविष्य के लिए एकजुट हैं। 


बता दें कि नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बुधवार को राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष को एक करने की दिशा में कदम उठाएंगे। जो भी साथ आएगा उसे साथ लेकर चलेंगे। विपक्ष को एकजुट करने का ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। संस्थानों पर हमला हो रहा है। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हम सभी पार्टियों को एकजुट करेंगे। जबकि नीतीश कुमार ने यह कहा था कि अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास करेंगे उसके लिए हमलोग कोशिश करेंगे। एक साथ मिलकर हम आगे चलेंगे। आज जो बात हो गयी है उसी के आधार पर हम लोग काम करेंगे और फिर एक बार बैठक कर इस संबंध में बातचीत करेंगे।