ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से की बात, महागठबंधन का नेता चुने जाने पर दी बधाई

PATNA : बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की। राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुने जा

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से की बात, महागठबंधन का नेता चुने जाने पर दी बधाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की। राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुने जाने पर बधाई दी और बिहार में नई सरकार के गठन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि नीतीश कुमार ने 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी है। बिहार में कांग्रेस के सभी 19 विधायकों ने नीतीश कुमार को अपना समर्थन दिया है।  


राजभवन पहुंचकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने सरकार बनाना का दावा किया है। महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव, ललन सिंह, जीतनराम मांझी समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता राजभवन पहुंचे थे।


जेडीयू के 45, आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, हम के 4, लेफ्ट के 16 और एक निर्दलीय विधायकों ने सरकार को समर्थन दिया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया। सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राहुल गांधी ने फोन कर नीतीश कुमार को बधाई दी।