ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राहुल गांधी को ED के समन पर गुस्से में कांग्रेसी, पटना में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में ED के समक्ष पेश हुए। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED की तरफ से समन जारी करने के विरोध में पूरे देश में

राहुल गांधी को ED के समन पर गुस्से में कांग्रेसी, पटना में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में ED के समक्ष पेश हुए। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED की तरफ से समन जारी करने के विरोध में पूरे देश में कांग्रेसी विरोध जता रहे हैं। राजधानी पटना में भी राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। 


पटना में बिस्कोमान भवन के पास स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के पास कांग्रेस नेता धरना पर बैठे गए हैं। धरना प्रदर्शम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा कर रहे हैं। कांग्रेसी ईडी दफ्तर के बाहर राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि राहुल गांधी को इस केस में जानबूझकर फंसाया जा रहा है। इधर, मदन मोहन झा ने एलान कर दिया है कि ED राहुल गांधी से जितने समय तक पूछताछ के लिए रोकेगी, कांग्रेस का धरना उस वक्त तक जारी रहेगा।


बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को ED दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ED ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को समन जारी किया था। दिल्ली में ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रमोद तिवारी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

टैग्स