ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

राहुल गांधी के लिए ‘शेफ’ बने लालू प्रसाद, मुलाकात के बाद खुद बनाकर खिलाया खास बिहारी मटन

PATNA: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार रात राहुल गांधी ने मीसा भारती के आवास पहुंचकर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। आरजेडी चीफ लालू प्

राहुल गांधी के लिए ‘शेफ’ बने लालू प्रसाद, मुलाकात के बाद खुद बनाकर खिलाया खास बिहारी मटन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार रात राहुल गांधी ने मीसा भारती के आवास पहुंचकर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ गले लगाकर स्वागत किया। सियासी बातचीत के बाद राहुल ने बिहार के खास चंपारण मीट का भी लुत्फ उठाया। राहुल के लिए खुद लालू प्रसाद शेफ बने और बिहारी स्टाइल में मटन बनाकर खिलाया और राहुल को चंपारण मटन की रेसपी भी बताई। 


दरअसल, मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी शुक्रवार की रात सांसद मीसा भारती के पंडरा रोड स्थित आवास पर पहुंच गए थे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सियासी बातचीत के बाद राहुल गांधी ने लालू और तेजस्वी के साथ मीसा भारती के आवास पर ही डिनर किया। इस डिनर पार्टी के लिए खुद लालू प्रसाद ने राहुल के लिए खास बिहार मटन बनाया था। लालू के हाथ का बना बिहार का स्पेशल मटन खाकर राहुल गांधी ने इसकी खूब सराहना भी की। 


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को मिली सजा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल होने के साथ-साथ उनके चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही विपक्षी गठबंधन में एक बार फिर से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को ही राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इसके बाद उन्हें तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। माना जा रहा है कि लालू-राहुल मुलाकात के दौरान I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर चर्चा हुई है। इसके अलावा आगामी संसद सत्र और इंडिया गठबंधन की रणनीति के लेकर भी चर्चा हुई है।