ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

रघुवंश बाबू बोले- ऐने वाला ओने वाला फेटफाट कर जनता को कंफ्यूज कर रहें नीतीश-मोदी

PATNA : आरजेडी के हमलों के बीच पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी बीजेपी-जेडीयू पर जोरदार हमला बोला है। उन्होनें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा है। सीएए-एनआरसी पर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के हमलों के बीच पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी बीजेपी-जेडीयू पर जोरदार हमला बोला है। उन्होनें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा है। सीएए-एनआरसी पर बीजेपी के अभियान को बेवजह की उछल-कूद बताया है। 

रघुवंश प्रसाद सिंह ने ठेठ भाषा में कहा कि एनआरसी-एनपीआर पर  ऐने वाला ओने वाला फेटफाट कर नीतीश कुमार और सुशील मोदी बस जनता को कंफ्यूज कर रहे हैं।  उन्होनें कहा कि सुशील मोदी कौन होते हैं बिहार में एनआरपी लागू करने वाले। वहीं नीतीश जी के मंत्री श्याम रजक तो सुशील मोदी के उलट बयान कर रहे हैं। सब मिल कर इन मुद्दों पर जनता को कंफ्यूज कर रहे हैं। एनआरसी पर सरकार पीछे तो हटती दिख रही लेकिन अब एनआरपी लेकर आ गयी है। एनआरपी भी उसी से मिलता-जुलता है। केवल भ्रम पैदा किया जा रहा है।

वहीं रघुवंश प्रसाद सिंह ने उसी ठेठ अंदाज में बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'अब उ कथि ला कूद रहे हैं'।उन्होनें कहा कि संसद में तो पास करा ही दिए सीएए अब उसपर जागरुकता अभियान चला कर क्या करेंगे अब तो हमें करना है विरोध में हम सड़क पर उतर रहे हैं बीजेपी को समर्थन में उतरने की जरुरत नहीं है। उन्होनें कहा कि जनता के मुद्दों पर सरकार को हम घेरते रहेंगे, इससे पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। 





टैग्स