ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

राज्यसभा जाना चाहते हैं रघुवंश बाबू, लोकसभा का पिछला दो चुनाव हार चुके हैं

PATNA : तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को पत्र लिखने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह राज्यसभा जाना चाहते हैं। राज्यसभा के उन सीटों पर है जिस पर आरजे

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को पत्र लिखने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह राज्यसभा जाना चाहते हैं। राज्यसभा के उन सीटों पर है जिस पर आरजेडी उम्मीदवारों को इस साल संसद पहुंचना है। स्टाल बिहार से राज्यसभा कोटे की कई सीटें खाली हो रही है जिनमें से 2 सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवारों का संसद पहुंचना तय माना जा रहा है। 

सियासी गलियारे में लगातार चर्चा है कि रघुवंश बाबू तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर लालू यादव पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव रघुवंश के दबाव में आ गए तो संभव है कि उन्हें राज्यसभा भेज दिया जाए। लालू यादव को पत्र लिखकर पार्टी की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को हर हाल में बिहार का मुख्यमंत्री बना देखना चाहते हैं। साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राज्यसभा के। लालू यह कतई नहीं चाहेंगे कि रघुवर तेजस्वी की राह में रोड़ा अटकायें। 

लालू यादव के साथ डेढ़ दशक तक के राजनीति करने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह और जगदानंद सिंह पार्टी के बड़े कद्दावर नेता हैं। जगदानंद सिंह फिलहाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और तेजस्वी के साथ उनकी ट्यूनिंग भी बन गई है। लेकिन जगदानंद सिंह को मिले तरजीह से रघुवंश खफा हैं। लिहाजा उनकी नज़र राज्यसभा पर है लोकसभा चुनाव 2 लाख 34 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में एलजेपी उम्मीदवार रामा सिंह के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। रघुवंश बाबू ने लगातार दो लोकसभा चुनावी में हार के बाद अब यह मान लिया है कि राज्यसभा जाने से ही उनकी राजनीति बची रह सकती है। देखना होगा कि तेजस्वी के विरोध के जरिए राज्यसभा जाने का रघुवंश बाबू का यह प्लान सफल हो पाता है या नहीं।



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता