ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राबड़ी आवास पर मिड नाइट मीटिंग, एक साथ जुट रहे महागठबंधन के सभी बड़े नेता

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद गुरूवार से पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेकिन बिहार में एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों का

राबड़ी आवास पर मिड नाइट मीटिंग, एक साथ जुट रहे महागठबंधन के सभी बड़े नेता
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद गुरूवार से पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेकिन बिहार में एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. एक तरफ एनडीए तो दूसरी ओर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. खबर ये सामने आ रही है कि आज आधी रात को राबड़ी आवास पर मिड नाइट मीटिंग होने जा रही है, जिसमें सीट बंटवारे को उलझन को सुलझाया जायेगा.


देर रात राबड़ी आवास पर होने वाली इस मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी और माले के जनरल सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य शामिल होंगे. इस अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंच चुके हैं. जबकि मुकेश सहनी पहुंचने ही वाले हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता मदन मोहन झा दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे राबड़ी आवास जा सकते हैं, जहां वे सीट शेयरिंग पर बातचीत करेंगे.


आपको बता दें कि महागठबंधन और एनडीए में बिहार चुनाव को लेकर सीट बंटवारे की तस्वीर अभी साफ़ नहीं हो पायी है. एक तरफ राबड़ी आवास पर महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेता पहुंच रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भाजपा नेता पहुंच रहे हैं, जो सीट बंटवारे की बातचीत करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सीट बंटवारे का फैसला हो जायेगा. लेकिन ये खबरें सामने आ रही हैं कि जेडीयू और बीजेपी के बीच भी पेंच फंस गया है. 

टैग्स