ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

राबड़ी के भाई ने फेसबुक पर अपलोड की छठ की फोटो, सीएम नीतीश पर लिखा .... देखिए ये है बिहार की सभ्यता,संस्कृति और संस्कार

PATNA : बिहार समेत देश के अनेकों हिस्सों में छठ का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में इस पर्व के बाद लगातार अपने अलग - अलग सोशल मीडिया साइट पर फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इ

राबड़ी के भाई ने फेसबुक पर अपलोड की छठ की फोटो, सीएम नीतीश पर लिखा .... देखिए ये है बिहार की सभ्यता,संस्कृति और संस्कार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार समेत देश के अनेकों हिस्सों में छठ का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में इस पर्व के बाद लगातार अपने अलग - अलग सोशल मीडिया साइट  पर फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमों लालू परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक फोटो अपलोड किया है। जिसके बाद उनकी इस फोटो को लेकर काफी चर्चा है। 


दरअसल, राजद एमएलसी ने जो फोटो पोस्ट किया है। उसमें दिख रहा है कि छठ के बाद उनकी पत्नी उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। लेकिन इस तस्वीर फेसबुक पर डालते हुए सुनील कुमार सिंह ने जो लाइन लिखी है वह नीतीश कुमार पर गहरा तंज बताया जा रहा है। सुनील सिंह ने लिखा है कि - "देखिए मित्रों बिहार की सभ्यता,संस्कृति और संस्कार  जिसके लिए बिहार सदियों से जानी जाती है। वो संस्कार नहीं जो कुछ दिन पूर्व घटित घटना के फलस्वरूप पूरे बिहारियों को हंसी का पात्र बनाते हुए पूरे देश में शर्मसार कर दिया।"


ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि, इस लाइन के जरिए सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है, जिन्होंने कुछ दिन पहले सेक्स एजुकेशन और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं को लेकर अश्लील बातें कही थी। बिहार विधानसभा में बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने यह बातें कही थी। इस बयान को लेकर देश में सियासत गर्मा गई थी। हालांकि, इसके अगले दिन सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी थी। 


आपको बताते चलें कि,नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे और इसी दौरान महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझाने के लिए सीएम नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा।  तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत ..., उसको .... कर दो। इसी में संख्या घट रही है।