ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

राबड़ी आवास से निकल सीधा बख्तियारपुर पहुंचे RJD सुप्रीमो लालू यादव, जानिए क्या है ख़ास

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दोनों फिर से एक्टिव हो गए हैं। लाल यादव लगातार अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी दि

राबड़ी आवास से निकल सीधा बख्तियारपुर पहुंचे RJD सुप्रीमो लालू यादव, जानिए क्या है ख़ास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दोनों फिर से एक्टिव हो गए हैं। लाल यादव लगातार अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी दिखा रहे हैं। आज अपनी पार्टी के विधायक के घर बख्तियारपुर पहुंचे हैं। यहां आकर उन्होंने पार्टी के कई अन्य नेता से भी मुलाकात किया है। 


दरअसल, राजद विधायक अनिरुद्ध यादव की माता का देहांत हो गया है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इसको लेकर लालू खुद अपनी रथ से बख्तियारपुर पहुंचे। अनिरुद्ध यादव को 2010 में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में बख्तियारपुर से बिहार विधान सभा के लिए चुने गए थे।


मालूम हो कि, इससे पहले लालू यादव ने राजगीर पहुंचकर वहां अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लालू यादव ने राजगीर के जू सफारी का मजा लिया। लालू यादव ने वहां मौजूद गैलरी को देखा। उन्होंने जानवरों के मॉडल के अलावा बैटरी चालित गाड़ी पर बैठकर वहां का भ्रमण किया। लालू ने जू सफारी का मजा लिया।


आपको बतात्ते चलें कि, दरअसल किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत अच्छी हो गई है। इस वजह से राजनीति के साथ परिवार और अन्य मामलो में भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर निकालने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन को  ताकतवर बनाने में जुटे हुए हैं। इसी के तहत लालू यादव ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मटन पार्टी पर न सिर्फ न्योता दिया बल्कि बिहारी अंदाज में मटन बनाने का तरीका भी समझाया। इतना ही नहीं दोनों नेताओं के बीच मुलाकात और डिनर का पूरा वीडियो भी सार्वजनिक किया गया।