ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

‘रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय’ राबड़ी देवी को विजय सिन्हा का जवाब, बोले- शुरुआत की है तो खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा

PATNA: महागठबंधन के तीन विधायकों के अचानक पाला बदलकर बीजेपी में जाने पर विरोधी दल की नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने विधायकों को 10-10 करोड़ में खरीदा

‘रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय’ राबड़ी देवी को विजय सिन्हा का जवाब, बोले- शुरुआत की है तो खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: महागठबंधन के तीन विधायकों के अचानक पाला बदलकर बीजेपी में जाने पर विरोधी दल की नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने विधायकों को 10-10 करोड़ में खरीदा है। राबड़ी देवी के इस आरोप का डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जवाब दिया है। विजय सिन्हा ने कहा है कि ‘रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय’।


पूर्व सीएम और विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी द्वारा यह कहे जाने पर कि विधायकों को 10-10 करोड़ रुपए में खरीद गया है, इसपर डिप्टी सीएम ने कहा कि, ‘रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय’.. विधायकों के खरीद फरोख्त की शुरुआत उन लोगों ने की थी, बीजेपी इस तरह का काम नहीं करती है लेकिन विधायिका को कलंकित करना और बंधुआ मजदूर बनाकर रखना और सदन के अंदर विपक्षी की जिम्मेवारी का निर्वहन नहीं करना, ये सारी बातें विधायकों को भयभीत कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि विधायकों को महसूस हो रहा है कि डूबते हुए नाव पर बैठे रहने से वे डूब जाएंगे, इसलिए सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं। विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह बांधकर कोई रख नहीं सकता है। नेवता दिया तो आपका ही विधायक विजय करा रहा है, इसमें बीजेपी की भूमिका कहां है। विधानसभा में विपक्ष का नेता सरकार का सामना करने को तैयार नहीं है तो उसका विधायक भागकर कहां कहां जा रहा है, ये उसे खुद देखना चाहिए। अगर उसके नेतृत्व को लोग स्वीकार नहीं कर रहा है तो पद त्याग देना चाहिए।


वहीं बिहार में नया आपराधिक कानून लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो संकल्प है। राज्य में कानून का राज स्थापित करने के लिए जिस कानून को लाया जा रहा है वह बिहार की जनता के हित में है। इस कानून के लागू होने के बाद बिहार की जनता पूरी तरह से भयमुक्त होकर रहेगी और बिहार से अपराधी और माफिया का बोलबाला समाप्त हो जाएगा।