ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

राबड़ी देवी बनीं बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल, सुनील सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेवारी

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आरजेडी विपक्ष की भूमिका में आ गई है। ऐसे में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को एक बार फिर बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाया गया है जबकि आरज

राबड़ी देवी बनीं बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल, सुनील सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेवारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आरजेडी विपक्ष की भूमिका में आ गई है। ऐसे में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को एक बार फिर बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाया गया है जबकि आरजेडी कोटे से एमएलसी सुनील कुमार सिंह को विरोधी दल का सचेतक बनाया गया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक पाला बदलने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार का गठन हुआ और महागठबंधन फिर से सत्ता से बेदखल हो गई। नई सरकार के गठन के बाद तेजस्वी यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर जनता के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे। विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में भी विरोधी पक्ष से आरजेडी को बड़ी जिम्मेवारी मिली है।


आरजेडी विधान मंडल कल की बैठक में राबड़ी देवी को सर्व सम्मति से विरोधी दल का नेता चुना गया है जबकि उनके मुंहबोले भाई आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह को विधान परिषद में विरोधी दल का सचेतक के रूप में चुना गया है। आरजेडी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सभापति को पत्र लिखकर इन्हें मान्यता देने का अनुरोध किया था।


आरजेडी के अनुरोध पर बिहार विधान परिषद के सभापति ने राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल और आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह को बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता दे दी गई है। बिहार विधान परिषद सचिवालय की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।