ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

राबड़ी आवास में जश्न की तैयारी, विधायकों को दिया जा रहा भोज

PATNA : बिहार में सियासी संग्राम के बीच आरजेडी में जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है। तेजस्वी की ताजपोशी को खास बनाने के लिए 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास में भोज की व्यवस्था हो रही है।

राबड़ी आवास में जश्न की तैयारी, विधायकों को दिया जा रहा भोज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में सियासी संग्राम के बीच आरजेडी में जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है। तेजस्वी की ताजपोशी को खास बनाने के लिए 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास में भोज की व्यवस्था हो रही है। मिठाई और विभिन्न तरह के पकवान बनाने के लिए हलवाई और कारीगर अपना साजो सामान लेकर राबड़ी आवास पहुंच गए हैं। दरअसल, सुबह से ही राबड़ी आवास पर महागठबंधन के विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ है। ऐसे में आरजेडी की तरफ से विधायकों के लिए भोज की तैयारी की जा रही है।


बता दें कि बिहार में सियासी समीकरण बिगड़ने के बाद मंगलवार को सभी दलों ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी। सुबह से ही आरजेडी और माले के विधायक और 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचने लगे थे। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी से जुड़े अन्य लोग राबड़ी आवास पर मौजूद हैं और भूखे प्यासे विधायक सीएम नीतीश के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।


लंबे समय से बिहार की सत्ता से बाहर हुई आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। ऐसे में आरजेडी की तरफ से विधायकों के लिए भोज की व्यवस्था की गई है।

टैग्स