ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

राबड़ी आवास के बाहर धरना पर बैठे सैकड़ों समर्थक, CBI वापस जाओ का लगा रहे नारा

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची

राबड़ी आवास के बाहर धरना पर बैठे सैकड़ों समर्थक, CBI वापस जाओ का लगा रहे नारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची है। सीबीआई रेड की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में समर्थक राबड़ी आवास पहुंच गए और सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हंगामें को देखते हुए राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


दरअसल, करीब सवा 10 बजे के आसपास सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची। सीबीआई की टीम के राबड़ी आवास पहुंचने से ठीक कुछ मिनट पहले तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के लिए रवाना रवाना हुए। तेजस्वी अभी विधानसभा पहुंचे भी नहीं थे कि सीबीआई की टीम ने राबड़ी आवास पर दस्तक दे दी। पूर्व सीएम के आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सीबीआई की टीम को रोका। सीबीआई की टीम ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि राबड़ी देवी से पूछताछ करनी है। 


राबड़ी देवी विधान परिषद जाने की तैयारी में थी। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप तैयार होकर विधानसभा जाने के लिए निकल रहे थे लेकिन सीबीआई की टीम को देख तेजप्रताप ने उन से बात की फिर दिल्ली फोन लगा कर पिता लालू प्रसाद को इस बात की जानकारी दी और बाद में वे विधानसभा के लिए रवाना हो गए। इस बीच सीबीआई रेड की खबर मीडिया तक पहुंच गई और राबड़ी आवास के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। रेड की सूचना पर बाहर राजद के कई नेता एव समर्थक पहुंच गए हैं और रेड का विरोध जताते हुए सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता