ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

राज्यसभा से टिकट कटने के बाद बोले RCP, नीतीश जी Thank You, अब पीएम मोदी करेंगे मेरा फैसला

PATNA: राज्यसभा से टिकट कटने के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया

राज्यसभा से टिकट कटने के बाद बोले RCP, नीतीश जी Thank You, अब पीएम मोदी करेंगे मेरा फैसला
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राज्यसभा से टिकट कटने के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू की ओर से जो भी फैसला लिया गया है, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। 2010 से मैं संगठन में काम कर रहा हूं। आज पार्टी बूथ स्तर तक पहुंची है, जो संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक नीतीश कुमार के परामर्श से सभी निर्णय लिए हैं। इस दौरान आरसीपी सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलते हुए बड़ी बात कह दी। 



आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं प्रदेश के अध्यक्ष से अनुरोध करूंगा कि बिहार में 33 प्रकोष्ट को 13 पर ला दिया गया है। इसे और बढ़ाने की जरुरत है। वहीं सीएम नीतीश को  आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हमसे कोई नाराज़गी नहीं है। जो भी फैसला लिया गया है उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। मैंने आजतक ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे मेरे ऊपर सवाल उठाया जा सके। 


जब मीडियाकर्मियों ने आरसीपी सिंह से सवाल पूछा कि नीतीश कुमार ने आपको किस बात की सज़ा दी तो उन्होंने कहा कि नीतीश जी हमें क्यों सज़ा देंगे। मैंने आज तक इमानदारी से काम किया है। अगर जेडीयू ने हमें टिकट नहीं नही दिया तो क्या हुआ। 


टैग्स