ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राज्यसभा चुनाव पर बीजेपी में आज मंथन, बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला!

PATNA: आज यानी सोमवार को भाजपा की दो अहम बैठक होने वाली है। दरअसल इस बैठक का मुख्य कारण राज्य सभा की पांच खाली सीटों में से दो पर भाजपा के प्रत्याशियों के चयन को लेकर है। पहले

राज्यसभा चुनाव पर बीजेपी में आज मंथन, बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला!
First Bihar
3 मिनट

PATNA: आज यानी सोमवार को भाजपा की दो अहम बैठक होने वाली है। दरअसल इस बैठक का मुख्य कारण राज्य सभा की पांच खाली सीटों में से दो पर भाजपा के प्रत्याशियों के चयन को लेकर है। पहले भाजपा चुनाव समिति और शीष्र नेताओं वाली कोर कमेटी की बैठक दोपहर को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुलायी गयी है। आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी सोमवार को पटना पहुंचकर अगले दो दिनों तक पार्टी के अलग-अलग संगठनों की बैठक करने वाले थे। हालांकि, फिलहाल किसी कारणवस वे पटना नहीं पहुंच पाएंगे। 



बताया जा रहा है कि भाजपा ऑफिस में तीन बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होनी है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल करेंगे, जिसमें मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर 1 जून से आहूत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। शाम 5 बजे डॉ. जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी। इसके बाद 6 बजे कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। चुनाव समिति की इस बैठक में भीखू भाई दलसानिया, नागेन्द्र जी, उप मुख्यमंत्री द्वय तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अश्विनी कुमार चौबे, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, रविशंकर प्रसाद, पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भी शामिल रहेंगे। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के दो प्रत्याशियों के नामों पर मंथन को लेकर ही ये बैठक बुलाई जा रही है। 



आपको बता दें कि राज्य सभा की ये दोनों सीटें गोपाल नारायण सिंह और सतीश चन्द्र दूबे के कार्यकाल पूरा होने से खाली हुई हैं। इस सीट को लेकर भाजपा के उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आज इसको लेकर बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद चुनाव और कोर कमेटी में चयनित नामों को केन्द्रीय कमेटी को भेजा जाएगा।


टैग्स