ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

राजधानी में रेलवे ट्रैक पर फेंकी मिली पति- पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : बिहार की राजधानी दानापुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दानापुर स्टेशन के रेल ट्रैक पर दो लोगों की डेड बॉडी मिली है। ये दोनों पति - पत्नी बताए जा रहे हैं। इन लो

राजधानी में रेलवे ट्रैक पर फेंकी मिली पति- पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी दानापुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दानापुर स्टेशन के रेल ट्रैक पर दो लोगों की डेड बॉडी मिली है। ये दोनों पति - पत्नी बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने खुद की जान दी है या मौत की वजह कुछ और है इस बात की पड़ताल को लेकर दानापुर रेल पुलिस छानबीन में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर स्टेशन के पश्चिमी छोड़ पर ट्रेन की पटरी पर दोनों का शव पड़े मिले। बीती रात में उनकी मौत हुई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पति और पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना में मृत महिला गर्भवती बताई जा रही है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान कर ली गई है। मरने वाले पुरुष का नाम सुमन कुमार है जबकि महिला उसकी पत्नी हैं। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए जीआरपी ने भेज दिया है और घटनास्थल की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से उनके कुछ सामान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तहकीकात कर रही है। 


आपको बताते चलें कि, सुबह एक ट्रेन ड्राइवर को रेल लाइन पर डेड बॉडी दिखाई दिया। उन्होंने गाड़ी रोक दी और जीआरपी को इसकी सूचना दी। दानापुर जीआरपी दाल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पटरी से बाहर हटाया गया। उसके बाद गाड़ी प्रस्थान कर गई। रेल पुलिस ने उनके जेब से मिले सामान को सुरक्षित रख लिया है। एक आई कार्ड सुमन की जेब से प्राप्त हुआ है। आगे की छानबीन चल रही है।