ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

‘2024-25 में पूरी तरह से फिनिश हो जाएंगे.., पूर्व MP-MLA से नीतीश की मुलाकात पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: पार्टी के सांसद, विधायक और एमएलसी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठ

‘2024-25 में पूरी तरह से फिनिश हो जाएंगे.., पूर्व MP-MLA से नीतीश की मुलाकात पर बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पार्टी के सांसद, विधायक और एमएलसी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में जेडीयू के तमाम पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद शामिल हो रहे हैं। इस बैठक को लेकर बीजेपी ने तीखा तंज किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि आने वाले चुनावों में नीतीश और जेडीयू पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे, बैठक का कोई लाभ उन्हें नहीं मिलने जा रहा है।


दरअसल, लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। सीएम नीतीश रविवार को अपनी पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं और उनसे फीडबैक ले रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों पार्टी के सांसद, विधायक और विधान पार्षदों से मुलाकात किया था। नीतीश की बैठक पर तंज करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार पूर्व सांसद को बुलाए, पूर्व विधायक को बुला लें लेकिन बिहार की जनता उन को नकार चुकी है। नीतीश कुमार 2024-25 में पूरी तरह से राजनीतिक तौर पर खत्म हो जाएंगे। 


वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के यह कहने पर कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं और उन्हें एनडीए में वापस आ जाना चाहिए, इसपर सम्राट ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है लेकिन नीतीश कुमार के साथ अब बीजेपी का कोई समझौता नहीं होने जा रहा है। नीतीश कुमार के लिए एनडीए के तमाम रास्ते बंद हो चुके हैं और अब एनडीए में उनकी एंट्री बैन हो चुकी है।


वहीं विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर जाने के सवार पर सम्राट ने कहा कि उन्हें सबसे पहले बिहार की यात्रा करनी चाहिए थी। बिहार के कटिहार में पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत हो गई, बेगूसराय में दलित लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा गया। अररिया में पति के सामने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया, इसे देखने के लिए कोई नहीं आता है। बंगाल में जब एक महिला चुनाव लड़ रही थी तो उसे नंगा कर पीटा गया, उसे देखने के लिए कोई नहीं जाता है। उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं से अपील की है कि अगर वे मणिपुर गए हैं तो बिहार और बंगाल जाकर भी पीड़ितों से मुलाकात करें।