ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पूर्व एमएलसी केदारनाथ पांडेय की पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

PATNA: बिहार के पूर्व एमएलसी स्व० केदारनाथ पांडेय के प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनक

पूर्व एमएलसी केदारनाथ पांडेय की पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व एमएलसी स्व० केदारनाथ पांडेय के प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की है और कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि, ‘बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य स्व. केदारनाथ पांडेय जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्व० केदारनाथ पांडेय महान शिक्षाविद्,कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। स्व.केदारनाथ पांडेय को बिहार में शिक्षकों के हित के लिए काम करने वालों में सबसे बड़ी आवाज माना जाता था। वे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे’। 


मुक्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहते थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया था। मैं उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पुनः श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं’।

टैग्स