ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर मुकेश सहनी ने जताया शोक, आरजेडी कार्यालय में झुकाया गया पार्टी का झंडा

PATNA : बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता रमई राम का गुरुवार को निधन हो गया। 81 साल की उम्र में पटना के मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रमई राम लंबे दिनों से बीमार

पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर मुकेश सहनी ने जताया शोक, आरजेडी कार्यालय में झुकाया गया पार्टी का झंडा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता रमई राम का गुरुवार को निधन हो गया। 81 साल की उम्र में पटना के मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रमई राम लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे। 9 बार विधायक रहे रमई राम लालू और नीतीश सरकार में मंत्री रहे। बोचहा से वे कई बार विधायक रह चुके थे। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद आरजेडी समेत विभिन्न दलों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।


बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि रमई राम जमीन से जुड़े समाजवादी नेता थे। वे गरीबों, शोषितों, वंचितों की आवाज थे। निर्भीक छवि के मालिक रमई राम अपने सामाजिक और राजनीतिक दायित्वों को जीवनभर बखूबी निभाया। यही कारण है कि मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट की जनता ने उन्हें 9 बार विधायक के रुप में चुना। 


मुकेश सहनी ने उनके निधन को सामाजिक और राजनीतिक रूप से राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। मुकेश सहनी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दु:ख की इस घड़ी में समस्त शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों एवं समर्थकों को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर दुख प्रकट करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। 


इधर, रमई राम के निधन की खबर सुनते ही आरजेडी कार्यालय ‌में पार्टी का झंडा आधा झूका‌ दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आरजेडी नेताओं ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने‌‌ की प्रार्थना की। 


इस अवसर पर बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज़ अहमद, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, इंजीनियर अशोक यादव, भाई अरुण कुमार, निर्भय अंबेडकर, देव कुसुन ठाकुर, ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार राम, पटना जिला अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर, प्रमोद कुमार सिन्हा, योगेश कुमार, निरंजन चंद्रवंशी, अरुण यादव, शिवेंद्र तांती, ओम प्रकाश चौटाला, फूदैना रविदास, विनोद कुमार यादव, रफी उल आजम, पृथ्वी राज चौहान सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

टैग्स