ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पूर्व विधायक गुलाब यादव RJD से बाहर किये गए, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व विधायक के गुलाब यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है। गुलाब यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें नेतृत्व

पूर्व विधायक गुलाब यादव RJD से बाहर किये गए, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व विधायक के गुलाब यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है। गुलाब यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें नेतृत्व ने 6 साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया है।


गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव में राजद की ओर से मेराज आलम को मधुबनी से प्रत्याशी घोषित किए जाने से नाराज पूर्व विधायक गुलाब यादव ने बगावती तेवर अपनाया था। उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की थी। गुलाब यादव के बगावती तेवर को देखते हुए पार्टी ने उन्हें शॉ कोज नोटिस भेजा था।


 तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि  यदि कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो उस पर पार्टी कार्रवाई करेगी। और आज राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व विधायक के गुलाब यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है। गुलाब यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें नेतृत्व ने 6 साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया है।


पूर्व विधायक गुलाब यादव RJD से बाहर किये गए, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप


बता दें कि बीते दिनों पूर्व विधायक गुलाब यादव ने कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद हमलोग जनसंपर्क अभियान चला रहे थे लेकिन इसी बीच दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने की घोषणा कर दी गई। जो विश्वासघात है। गुलाब यादव ने यह भी कहा था कि एक साजिश के तहत कमजोर उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लेकिन अब उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। 


बीते दिनों गुलाब यादव ने यह भी कहा था कि एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव द्वारा एक कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही उन्होंने निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में बदलाव की मांग की थी। गुलाब यादव ने कहा था कि जब पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहे हैं तो एमएलसी चुनाव दलीय आधार पर क्यों कराए जा रहे हैं?



टैग्स