ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने सदन में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी से पूछा, क्वालिटी एजुकेशन कैसे मिलेगा?

PATNA : बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आज बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला. सदन में पहला सवाल शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ था. विधायक अफाक आलम ने शिक्षा में गुणवत्ता से जु

पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने सदन में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी से पूछा, क्वालिटी एजुकेशन कैसे मिलेगा?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आज बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला. सदन में पहला सवाल शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ था. विधायक अफाक आलम ने शिक्षा में गुणवत्ता से जुड़ा हुआ सवाल पूछा था. सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विस्तार से जवाब दिया लेकिन दिलचस्प नजारा तब पैदा हो गया जब जेडीयू के ही विधायक और मौजूदा सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रहे मेवालाल चौधरी ने क्वालिटी एजुकेशन के मसले पर सवाल खड़ा कर दिया. 


नए सरकार ने जब 10 नवंबर महीने में शपथ लिया था तो मेवालाल चौधरी कैबिनेट में शामिल हुए थे. मेवालाल चौधरी के ऊपर गंभीर घोटाले का आरोप है और इसी मामले में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. मेवालाल चौधरी इकलौते ऐसे मंत्री हैं जो शिक्षा विभाग में सबसे कम अवधि तक मंत्री पद पर रहे. अज सदन में शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल पूछने पर मेवालाल खुद को नहीं रोक पाए.


मेवालाल चौधरी ने सदन में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता की बात सरकार करती है लेकिन क्वालिटी एजुकेशन के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को रिप्लेसमेंट को क्यों नहीं कराया जा रहा. सरकार को यह बताना चाहिए कि रिप्लेसमेंट को लेकर वह कितनी गंभीर है. हालांकि उनके सवाल का जवाब शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने नहीं दिया और सदन दूसरे प्रश्न की तरफ आगे बढ़ गया.