ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पूर्व विधायक गौतम सागर राणा की राजद में घर वापसी, प्रदेश अध्यक्ष बोले ..हमारे पास धन नहीं लेकिन जन है

PATNA: पूर्व विधायक गौतम सागर राणा की घर वापसी हो गयी है। उन्होंने एक बार फिर से राजद का दामन थामा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास पर ही उन्हें राजद की सदस्यता ग्

पूर्व विधायक गौतम सागर राणा की राजद में घर वापसी, प्रदेश अध्यक्ष बोले ..हमारे पास धन नहीं लेकिन जन है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्व विधायक गौतम सागर राणा की घर वापसी हो गयी है। उन्होंने एक बार फिर से राजद का दामन थामा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास पर ही उन्हें राजद की सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, भोला यादव और श्याम रजक मौजूद थे। 


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने कहा कि गौतम सागर राणा आज राजद परिवार का हिस्सा बन गये हैं। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। नये साल में इनकी राजद में पुनर्वापसी हुई है। जगदानंद ने आगे कहा कि हमारे पास धन नहीं है बल्कि जन है। देश के अरबपति और खरबपतियों को जनमत से ही पराजित किया जाएगा। इसके लिए देशभर में जन अभियान चलाने की बात हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कही है। उन्होंने कहा है कि गरीबों और कमजोरों का विकास होना चाहिए केवल भावनाओं से देश नहीं चलता। 


वही लोकसभा चुनाव को लेकर शीट शेयरिंग पर कहा कि समय पर सब हो जाएगा। महागठबंधन के सभी साथी एक दिल और दिमाग के हैं। हम चालीस की चालीस सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। जगदानंद ने आगे कहा कि हम जनता के साथ जुड़े हुए हैं। पूरे देश के पैमाने पर राजद के जितने साथी है सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे और दंगाई और उन्मादियों को हटाएंगे। 


जगदाबाबू से मीडिया ने पूछा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल रहे हैं क्या तेजस्वी डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि कैसा डैमेज कंट्रोल पूरे देश का डैमेज हो रहा है। देश बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। बिहार के सभी नेता आगे बढ़े नीतीश जी हमारे पुराने साथी है। हमारे सभी समाजवादी साथी एक साथ रहेंगे और सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतेंगे।