ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

प्रिंस को प्रदेश एलजेपी की मिली कमान, अन्य नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : एक दिन पहले समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले प्रिंस राज को प्रदेश एलजेपी का अध्यक्ष बना दिया गया है पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान ने प

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एक दिन पहले समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले प्रिंस राज को प्रदेश एलजेपी का अध्यक्ष बना दिया गया है पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रिंस राज को  एलजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अधिकारिक घोषणा की। अपने भाई प्रिंस राज के लिए समस्तीपुर में मेहनत करने वाले चिराग ने भरोसा जताया कि प्रिंस पार्टी की प्रदेश इकाई को बड़ी जिम्मेदारी के साथ चलाएंगे।

इसके अलावे चिराग पासवान ने पार्टी के कई अन्य नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। वैशाली से एलजेपी सांसद वीणा सिंह को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी एलजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। नवादा सांसद चंदन सिंह को लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के  अध्यक्ष बनाया गया है.

आपको बता दें कि एलजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चिराग पासवान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। एलजेपी प्रदेश इकाई पूरी तरह से भंग कर दी गई थी। अब प्रिंस राज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह पहले से तय माना जा रहा है कि नवंबर महीने में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता