ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

प्रशांत किशोर ने दिया अमित शाह को जवाब : दिल्ली में प्यार से दबेगा EVM का बटन, जोर का झटका धीरे से लगेगा

PATNA : CAA के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है।

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : CAA के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। प्रशांत किशोर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह पर जवाबी हमला बोला है। PK ने कहा है कि दिल्ली में ईवीएम का बटन प्यार से दबेगा और जोर का झटका धीरे से लगेगा। प्रशांत किशोर ने कहा है कि दिल्ली की जनता आपसी भाईचारा और सौहार्द खतरे में ना पड़े इसके लिए वोट करने वाली है।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि दिल्ली के लोग ईवीएम का बटन इतनी जोर से दबा है कि शाहीनबाग में धरने पर बैठने वालों को करंट का झटका लग जाए। अमिता के इस बयान के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएए को लेकर राजनीति गरमा गई है। शाह के इसी बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है।




टैग्स