ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

प्रधानमंत्री ने विशेष सत्र बुलाकर इवेंट ऑर्गेनाइज किया, महिला आरक्षण बिल पर बोले ललन सिंह..यह 2024 का सबसे बड़ा जुमला

PATNA: महिला आरक्षण विधेयक संसद के दोनों सदनों में पास हो गया। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिह

प्रधानमंत्री ने विशेष सत्र बुलाकर इवेंट ऑर्गेनाइज किया, महिला आरक्षण बिल पर बोले ललन सिंह..यह 2024 का सबसे बड़ा जुमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: महिला आरक्षण विधेयक संसद के दोनों सदनों में पास हो गया। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की जाएंगी। महिला आरक्षण बिल को संसद में विशेष सत्र बुलाया गया था। इसे लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कहा है कि प्रधानमंत्री ने विशेष सत्र बुलाकर इवेंट ऑर्गेनाइज किया है। जबकि हकीकत यह है कि  महिलाओं को आरक्षण देने की उनकी इच्छा नहीं है। भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं को आरक्षण देना चाहती। 


ललन सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में इन्हें विश्वास ही नहीं है। यदि विश्वास रहता तो इस बिल को लाने में साढ़े 9 साल नहीं लगाते। लोकसभा चुनाव आने में अभी करीब चार महीने बचा है तब उनकों महिला सशक्तिकरण की याद आई है। ललन सिंह ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब क्या उन्होंने महिलाओं को वहां आरक्षण दिया था? लोकसभा और राज्यसभा से पेश होने के बाद अब कहा जा रहा है कि पहले जनगणना होने के बाद परिसीमन आयोग बनेगा। जहां परिसीमन आयोग यह तय करेगा तब महिला आरक्षण लागू होगा। लेकिन जनगणना कब शुरू होगा यह पता ही नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह तो कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना शुरू होगी। ललन सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जुमलेबाजी हो रही है। 2024 का यह सबसे बड़ा जुमला है। महिला आरक्षण लागू करने की इनकी इच्छा ही नहीं है। 


ललन सिंह ने कहा कि आरक्षण में आरक्षण पूरे देश की मांग है। इसलिए जाति आधारित जनगणना की मांग हो रही है। जनगणना होने के बाद ही पता चल पाएगा कि समाज की आबादी क्या है और उसी हिसाब से महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए। ललन सिंह ने दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के पिछले तबके की आरक्षण की वकालत की। ललन सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में भी दलित का काम नहीं करते हैं क्या? जो स्वीपर का काम करते हैं उन्हें भी तो आरक्षण मिलना चाहिए। ललन सिंह ने कहा कि सुशील मोदी का बयान देखे हैं सुशील मोदी बीमारी से ग्रसित है सुशील मोदी भाजपा का जो ऑफिशियल स्टैंड है वह बोल रहे हैं और भाजपा का ऑफिशियल स्टैंड पिछड़ा और अति पिछड़ा विरोधी है।

पटना से बिट्टू की रिपोर्ट...


टैग्स