ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

प्रभु राम के शरण में अरविंद केजरीवाल, परिवार सहित इस दिन बना अयोध्या जाने का प्लान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अय़ोध्या जाने का प्लान बना लिया है। वो अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। इस बात की

प्रभु राम के शरण में अरविंद केजरीवाल, परिवार सहित इस दिन बना अयोध्या जाने का प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अय़ोध्या जाने का प्लान बना लिया है। वो अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। इस बात की जानकारी खुद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों के तरफ से दी गई है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान  उनके माता -पिता भी अयोध्या जाएंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी सोमवार को अयोध्या जाएंगे। सीएम केजरीवाल यहां रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अयोध्या जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित रामलला के मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने परिवार के साथ रामलाल के मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आएंगे। सीएम केजरीवाल अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। 


पिछले महीने 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामललला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी लोग शामिल हुए थे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे विपक्षी नेताओं को भी न्योता दिया गया था। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया था। 


वहीं, प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिनों पहले जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यह पूछा गया था कि क्या उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला था तब सीएम केजरीवाल ने कहा था कि उनकी तरफ से एक चिट्ठी आई थी और उसमें कहा गया था कि सीएम इस दिन को लेकर अपना शिड्यूल बनाएं। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि इस चिट्ठी में यह भी कहा गया था कि उन्हें कार्यक्रम में न्योता देने के लिए लोग आएंगे  लेकिन कोई आया नहीं था। 


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उस वक्त यह भी कहा था कि आमंत्रण से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपने परिवार के साथ अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करना चाहते हैं। सीएम ने कहा था कि उनके माता-पिता की भी इच्छा है कि वो भी रामलला का दर्शन करें। लिहाजा प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो अपने परिवार सहित अयोध्या जाकर  रामलला का दर्शन करेंगे। सीएम केजरीवाल खुद को कई बार हनुमान और श्री राम भक्त भी बता चुके हैं।