ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पोती को गोद में लिए नजर आए लालू, बहु और बेटे भी रहे मौजूद, जानिए क्या है खास

PATNA :राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एक नई तस्वीर निकल कर सामने आई है। इस तस्वीर में लालू अपनी पोती कात्यायनी को गोद में लिए हुए बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके साथ उनक

पोती को गोद में लिए नजर आए लालू, बहु और बेटे भी रहे मौजूद, जानिए क्या है खास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एक नई तस्वीर निकल कर सामने आई है। इस तस्वीर में लालू अपनी पोती कात्यायनी को गोद में लिए हुए बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बहू राजश्री भी नजर आ रही है।


दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहू और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री का आज जन्मदिन है। इस मौके पर राबड़ी आवास में  राजश्री का बर्थ डे केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। इसी मौके पर लालू यादव की एक नई तस्वीर भी निकल कर सामने आई है। जिसमें वो अपनी पोती को गोद में बिठाकर प्यार दुलार कर रहे हैं।हालांकि, इस मौके lat लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। वो कुछ पहले ही बीमार हो गए थे और इलाज के लिए देर रात अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा था। हालांकि, रूटीन जांच के बाद वो वापस आ गए थे।

पोती को गोद में लिए नजर आए लालू, बहु और बेटे भी रहे मौजूद, जानिए क्या है खास

वहीं, अपनी बहू के जन्मदिन के मौके पर लालू अपनी पोती कात्यायनी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं और उसे दुलार दे रहे हैं। इस दौरान लालू यादव काफी स्वस्थ और खुशनुमा नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी नजर आ रही है।


मालूम हो कि, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी के लिए यह जन्मदिन काफी खास है। क्योंकि, मां बनने के बाद यह उनका पहला बर्थ डे है। राजश्री से तेजस्वी यादव की शादी नौ दिसंबर 2021 को हुई थी।  ऐसे में तेजस्वी यादव की पत्नी के लिए यह काफी खास मौका है। इधर, लालू यादव के लिए आज अपनी बहु का जन्मदिन मानना काफी शुभ संकेत माना जा रहा है।