ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: नीतीश ने 2019 में ही प्लानिंग की थी कि मोदी के नाम पर सीट जीत कर भाग जायेंगे

PATNA: नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय ही ये प्लानिंग की थी कि मोदी के नाम

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: नीतीश ने 2019 में ही प्लानिंग की थी कि मोदी के नाम पर सीट जीत कर भाग जायेंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय ही ये प्लानिंग की थी कि मोदी के नाम पर सीट जीत कर भाग जायेंगे. लेकिन नीतीश कुमार प्लानिंग करने के बाद मुकर गये. 


ऐसा कोई सगा वहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं 

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बनने के सफ़र में निकले प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की पदयात्रा कर रहे हैं. अपनी पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया. पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें एक बार नहीं तीन तीन बार ठगा है. लोगों को झूठ बोलकर ठगना नीतीश का पेशा है. 


2019 में हुई थी डील

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि  2019 के लोकसभा चुनाव के पहले उनकी नीतीश कुमार से डील हुई थी. प्रशांत किशोर ने कहा-2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हमने अपना दिमाग़ लगाकर 2 MP वाले जेडीयू को बीजेरी से 17 सीट दिलवायी. इसके लिए हमने अपनी जुगत लगायी थी. बिना चुनाव लड़े भाजपा को 30 से घटाकर 17 कर दिया. 


प्रशांत किशोर ने कहा-नीतीश कुमार ने ये वादा किया था कि लोकसभा चुनाव जीत कर नरेंद्र मोदी को छोड़ कर निकल जाना है. लेकिन जब मैं लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार से मिलने गया तो नीतीश ने कहा कि अभी रूकिए न, अभी लग रहा है कि मोदी की ही हवा है . थोड़ा दिन रूकिए न. प्रशांत किशोर ने कहा-हम उनकी पार्टी में दूसरे नंबर पर थे, हम ही पार्टी चला रहे थे. हमें ही नीतीश कुमार ने समझाया कि थोड़ा दिन रूकिए न, कुछ दिन बाद पलटी मारेंगे. 


PK ने कहा कि CAA-NRC के समय भी नीतीश ने बड़ा धोखा दिया. पार्टी में तय हुआ था कि इसका विरोध करना है. लेकिन नीतीश ने संसद में सीएए-एनआरसी के पक्ष में अपने सांसदों से वोट करा दिया. प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग कह रहे कि नीतीश कुमार पर भरोसा कीजिए. ऐसे धोखेबाज़ आदमी पर कितना बार भरोसा किया जाये. एक बार किये, दे बार किये, तीन बार किये. जीवन भर उसी पर भरोसा करते रहे और ठगाते रहें?