ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फूलपुर से चुनाव लड़ने की बात को नीतीश ने नकारा, बोले- मेरी कोई इच्छा नहीं.. नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना है

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फूलपुर से चुनाव लड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने हैरानी जताई और कहा कि सब बेकार की

फूलपुर से चुनाव लड़ने की बात को नीतीश ने नकारा, बोले- मेरी कोई इच्छा नहीं.. नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फूलपुर से चुनाव लड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने हैरानी जताई और कहा कि सब बेकार की बात है, हमारा इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी सिर्फ एक ही इच्छा है कि सभी विपक्षी दल एकजुट हों। सभी एकजुट होंगे तो 2024 में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। सीएम ने तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनको आगे बढ़ाना है, हमको अपने लिए कुछ नहीं करना है। 


इस दौरान मुख्यमंत्री बार-बार इस बात का भरोसा दिलाते रहे कि उन्हें खुद के लिए कुछ नहीं करना है। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि हमको नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। मुझे अपने लिए कोई च्वाइस नहीं हैं, समर्थक लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं। मेरी सिर्फ और सिर्फ एक की च्वाइस है कि सभी एकजुट होकर लड़ें ताकि देश में फिलहाल जो स्थित है उसे बदला जा सके।


मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता मे बने रहने के लिए बीजेपी समाज में टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है। हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद पैदा करके अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की जा रही है। इसलिए देश के हित के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है, मेरी इच्छा सिर्फ देश के लिए है।