ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नीतीश की दो टूक, कहा- नहीं मिलेगी कोई राहत

PATNA: पेट्रोल-डीजल के मूल्य में हुई वृद्धि से लोग काफी परेशान हैं। लोगों की नजरें केंद्र और राज्य सरकार पर टिकी हुई है। इस संबंध में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया ग

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नीतीश की दो टूक, कहा- नहीं मिलेगी कोई राहत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पेट्रोल-डीजल के मूल्य में हुई वृद्धि से लोग काफी परेशान हैं। लोगों की नजरें केंद्र और राज्य सरकार पर टिकी हुई है। इस संबंध में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया तब उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन राज्य सरकार राहत देने की स्थिति में नहीं है। 


जनता दरबार के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहा हैं। जिसे लेकर लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है। तत्काल राज्य सरकार के पास संसाधन नहीं है कि अभी कुछ किया जा सके। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले ही राहत दी गयी थी। लेकिन दाम अचानक इतना बढ़ जाता है कि तत्काल हमलोगों के पास संसाधन कहां है कि हमलोग अभी तुरंत कुछ कर सकते है। यह तो पूरे देश का मसला है। 


सीएम ने कहा कि तत्काल ऐसा नहीं है कि इसे लेकर हर रोज सोचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर सोचेगी। दाम बढ़ता है तो समस्या तो हो ही जाती है लेकिन यह हो सकता है कि कुछ देर के बाद स्थिति सामान्य हो जाए। अभी इसके बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। 


वही जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना कुछ दिनों के बाद होगी। इस पर हमलोगों की आपस में बात चल रही है। वहीं कोरोना के सवाल का कहा कि कोरोना का जांच अभी भी की जा रही है और कोरोना से राज्य में जितने लोग भी हताहत हुए हैं। सभी के परिवार को आर्थिक सहायता राज्य सरकार मुहैया करा रही है।

टैग्स