ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती पर बोले डिप्टी सीएम, केन्द्र और राज्य सरकार ने दिवाली पर दिया बड़ा गिफ्ट

KATIHAR: दिवाली के मौके पर केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश सरकार ने राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये और पेट्रोल में 3.2

पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती पर बोले डिप्टी सीएम, केन्द्र और राज्य सरकार ने दिवाली पर दिया बड़ा गिफ्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: दिवाली के मौके पर केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश सरकार ने राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये और पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर की राहत दी है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इससे बिहार सरकार पर 117 करोड़ 95 लाख रुपये का प्रतिमाह बोझ पड़ेगा।  


नीतीश सरकार के इस बड़े फैसले के बाद बिहार के लोगों को अब पेट्रोल 8.20 रुपये और डीजल 13.90 रुपये सस्ता मिलेगा। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब बिहार में पेट्रोल 8 रुपया 20 पैसा तथा डीजल 13 रुपया 90 पैसा सस्ता हो गया है। बिहार सरकार ने प्रदेशवासियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। 


उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के बढ़ती कीमत को देखते हुए यह फैसला केंद्र और राज्य सरकार ने लिया है। इससे बिहार सरकार पर 117 करोड़ 95 लाख रुपये का प्रतिमाह बोझ पड़ेगा। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम को कम कर केन्द्र और राज्य सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया है।


इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया वही दिवाली की भी शुभकामना दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के प्रति जो हम सबों का दायित्व है जिसे हम सभी कर सकते हैं उसे हमने करने का काम किया है।

टैग्स