ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

पवन वर्मा पर सीएम नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जहां जाना है जा सकते हैं...

PATNA : CAA पर जदयू का स्टैंड और दिल्ली चुनाव में NDA गठबंधन को लेकर टिप्पणी करने वाले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा पर सीएम नीतीश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.&

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : CAA पर जदयू का स्टैंड और दिल्ली चुनाव  में NDA गठबंधन को लेकर टिप्पणी करने वाले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा पर सीएम नीतीश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. 


सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि पवन वर्मा का हम सम्मान करते हैं, पर इस तरह का विरोध करना सही नहीं है. यह उनकी निजी राय हो सकती है, पर इस तरह से विरोध सही नही  है. किसी भी चीज पर जदयू काफी सोच-समझ कर अपना स्टैंड क्लियर करता है. इसके बाद भी पार्टी के किसी व्यक्ति को परेशानी है तो वे पार्टी में अपनी बात रख सकते हैं. पार्टी की बैठक में अपनी बात रख सकते हैं. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने यह कहा कि वह फ्री हैं, उनकों जहां जाना है जा सकते हैं. 


बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा  पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर CAA और  दिल्ली चुनाव  में NDA गठबंधन को लेकर बयान दे रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने सीएम को एक चिट्ठी भी लिखी थी. जिसमें पवन वर्मा ने लिखा था कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बिहार से बाहर पार्टी ने बीजेपी के साथ इस तरह का गठबंधन किया है. मैं इस फैसले से काफी आहत हुआ हूं और आपसे विचारधारा को लेकर सफाई मांगना चाहता हूं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता