ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पत्नी और बेटी के साथ पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा - हमसे डरी हुई है BJP, राहुल का बिहार आना तय

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज राजधानी के पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी मौजूद थी। तेजस्वी यादव लग

पत्नी और बेटी के साथ पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा - हमसे डरी हुई है BJP, राहुल का बिहार आना तय
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज राजधानी के पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी  भी मौजूद थी।  तेजस्वी यादव लगभग एक घंटे तक पासपोर्ट ऑफिस में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी बड़ी बात कही है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि - हमारी बैठक से भाजपा डरी हुई है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि - हम बच्चे के पहचान पत्र बनवाने को लेकर पासपोर्ट ऑफिस आये हुए थे। उनका जन्म प्रमाण पत्र दिया हुआ है तो उसी को लेकर यहां आये थे। मेरा अपना खुद का नहीं बच्ची का ही काम था। मेरा पासपोर्ट तो कोर्ट में जमा है। 


वही, विपक्षी दल की बैठक को लेकर जब सवाल किया गया कि भाजपा इसका मजाक उड़ा रही है और कह रही है की इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कोई बहाली नहीं है। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि- उन्होंने पहले ही तय कर लिया है तो फिर चुनाव की क्या जरूरत है। यह सब बेकार की बात है, उनको कहने दिगिए न। वो लोग तो डरे हुए हुए हैं 2024 को लेकर। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले लोग तो अभी कर्नाटका हारे हैं। उससे पहले हिमाचल प्रदेश हारे थे। आने वाला छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी हारेंगे। उसके बाद दिल्ली और झारखंड भी हारेंगे, चिंता मत करिए। इधर जब केसीआर के बिहार आगमन को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो मैंने कहा कि उनसे बात नहीं हुई है बाकी लोग तो आएंगे। 15 पाटिया है उसमें से सभी पार्टी के प्रमुख नेता आ रहे हैं। राहुल गांधी और मलिकार्जुन खरगे दोनों बिहार आ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat/Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता