ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, बोले.. पार्टी को मजबूत बनाना है लक्ष्य

PATNA : विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद लगातार कांग्रेस अंदरूनी विवाद का सामना कर रही है. चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाना कांग्रेस में गुटबाजी

पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, बोले.. पार्टी को मजबूत बनाना है लक्ष्य
Anamika
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद लगातार कांग्रेस अंदरूनी विवाद का सामना कर रही है. चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाना कांग्रेस  में गुटबाजी को बढ़ा रहा है लेकिन अब नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दो दिन के दौरे पर आज पटना पहुंच गए हैं. 

जहां से वह गेस्ट हाउस के लिए निकल गए. ढ़ाई बजे भक्त चरण दास कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एमपी, एमएलए, एमएलसी और कांग्रेस के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. मंगलवार को फिर बिहार कांंग्रेस के नए प्रभारी  सदाकत आश्रम में मीटिंग में हिस्सा लेगें. 

पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि आज मैं बिहार आया हूं और नेता कार्यकर्ता के साथ मीटिंग करेंगे और फिर इसके बाद मीडिया से बात करेंगे. भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार हमारी कर्म भूमि है और मैं यहां काम करना पसंद करुंगा.  चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि आगे सही होगा और आगे जो आवश्यकता पड़ेगी उसे भी बदलाव किया जाएगा.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan

FirstBihar संवाददाता