ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना पहुंचे अनुराग ठाकुर, तेजस्वी यादव पर जमकर बोला हमला

DESK : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुराग ठा

पटना पहुंचे अनुराग ठाकुर, तेजस्वी यादव पर जमकर बोला हमला
Anamika
2 मिनट

DESK : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के राज में बहुत बदलाव आया है. 

अस्पताल ,कॉलेज ,सड़क, बिजली ,रोजगार जैसे मुद्दों पर काम हुए हैं.अनुराग ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे देश को बांटने वाले लोगों को गले क्यों लगाया. माले के लोगों के साथ क्यों हुए? राजद  देश को टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ काम कर रही है.

अनुराग ठाकुर ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने चुनावी पोस्टरों से अपने माता-पिता को क्यों गायब कर दिया. उन्होंने तजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने माता-पिता को भुला सकता है वो राज्य की जनता को क्या याद करेंगे. इसलिए बिहार की जनता को उनसे सतर्क रहना चाहिए.अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के साथ है. मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंहगाई पर विपक्ष को बोलने का कोई हक नहीं है.उनके काल में मंहगाई 11-12 फीसदी थी.