ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने किया ऐलान, जातीय जनगणना को लेकर जल्द होगी बैठक

PATNA: दिल्ली से पटना पहुंचते ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना को लेकर यह ऐलान किया है कि इस महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले सप्ताह तक सर्वदलीय बैठक हो सक

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने किया ऐलान, जातीय जनगणना को लेकर जल्द होगी बैठक
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 PATNA: दिल्ली से पटना पहुंचते ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना को लेकर यह ऐलान किया है कि इस महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले सप्ताह तक सर्वदलीय बैठक हो सकती है। वही पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक आज पटना में होने वाली है। राजद सुप्रीमो जो तय करेंगे वही होगा।  


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे थे। पटना पहुंचते ही राजद कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मौजूद पत्रकारों के सवालों का तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। जातीय जनगणना के सवाल पर तेजस्वी ने यह ऐलान कर दिया कि इसे लेकर सर्वदलीय बैठक इस माह के अंत या अगले महीने के शुरुआत में हो सकती है। वही राज्यसभा प्रत्याशी के चुनाव पर कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे।


बताया जाता है कि पटना में आज RJD के संसदीय  बोर्ड की बैठक होने जा रही है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ सकती हैं। प्रदेश कार्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। संसदीय बोर्ड की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा होगी। साथ ही छात्र राजद के अंदर अपने उम्मीदवार को चुनाव जीताने की रणनीति बनेगी और पार्टी के अंदर चल रहे सदस्यता अभियान और अन्य कार्यक्रमों की भी चर्चा हो सकती है। आरजेडी की इस अहम बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप यादव आरजेडी के पार्टी दफ्तर में मौजूद हैं।


राजद में राज्यसभा के उम्मीदवार तय करने को लेकर आज पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सबसे पहले प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक होगी उसके केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मीसा भारती, तेजप्रताप यादव बैठक में मौजूद है। मीसा भारती को राज्यसभा का टिकट दिया जा सकता है ऐसी चर्चा हो रही है। प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठक होगी। प्रदेश संसदीय बोर्ड यह प्रस्ताव केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगा जिसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। 


जिसके बाद अंतिम फैसला राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव लेंगे। राजद के पार्टी दफ्तर में राजद के कई नेता मौजूद रहेंगे। राज्यसभा मामले में फैसला लालू यादव लेते हैं और संसदीय बोर्ड प्रस्ताव पारित करता है। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव हो रहे है। राजद के पाले में दो सीटे आई है। पहली सीट के लिए मीसा भारती का नाम सामने आ रहा है लेकिन दूसरी सीट के दावेदार कौन है यह अभी स्पष्ट नहीं सका है। इन दोनों सीटों पर अंतिम फैसला राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेना है।    

टैग्स