ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

पटना पहुंचते ही नरेंद्र मोदी पर बरसे भक्त चरण दास, कहा- वो तो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं

PATNA: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास रविवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे पूछा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री को बहरुपि

पटना पहुंचते ही नरेंद्र मोदी पर बरसे भक्त चरण दास, कहा- वो तो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास रविवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे पूछा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री को बहरुपिया कहा है इस पर आपका क्या कहना है। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए भक्त चरण दास ने पीएम मोदी पर जमकर बरसे।


ललन सिंह की बातों को समर्थन देते हुए भक्त चरण दास ने कहा कि बहरुपिया की बात क्या कर रहे हैं वो तो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। कभी सरकार जी बन जाते हैं तो कभी किसी और का वेश बदल लेते हैं। जहां जाते हैं वहां का वेश बदलते हैं। यही नहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग जुमला बोलते हैं। वे जनता के साथ नाटक करते हैं। वहीं गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि महागठबंधन के सभी दल चुनाव प्रचार में जाएंगे। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती तो जीत नहीं पाती। 


बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि संगठन के सिलसिले में पटना आया हूं कल सुबह चला जाऊंगा। भारत जोड़ों यात्रा पर कहा कि हर दिशा में लंबी पैदल यात्रा निकाली जाएगी। पटना में भी यात्रा निकलेगी। वहीं कल होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर कहा कि  चुनाव निष्पक्ष होगा। खड़गे जी बहुत अनुभवी और जमीनी व्यक्ति है। थरूर जी भी चार्टेड फ्लाइट में घुम-घुम कर प्रचार कर रहे हैं। दोनों नेताओं में बहुत अंतर है।