ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पता नहीं कहां से टपक गए? नीतीश के बवाली विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया दानव

PATNA: अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पीएम मोदी को राक्षस बताने वाले भाग

पता नहीं कहां से टपक गए? नीतीश के बवाली विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया दानव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पीएम मोदी को राक्षस बताने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना दानव से कर दी है और कहा है कि पता नहीं कहां से टपक गए?


गोपाल मंडल ने बीजेपी को झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि ये नरेंद्र मोदी कहा से टपक आए, हम तो नाम भी नहीं सुने थे। गुजरात में मुख्यमंत्री रहे थे, ये अड़ियल की तरह बात करते हैं। दानव की तरह डकारते हैं। जबकि नीतीश कुमार मीठे शब्दों में बयान देते हैं और वह भी बिना पढ़े। उनके सामने को आईना लगा होता है, स्क्रीन पर सब आता है और वहीं वे बोलते हैं। बढ़िया बात लिखवा दें, वो न बोलें। देश के लिए क्या किए, क्या नहीं किए सिर्फ अपना बनाने के चक्कर में लगे हैं।


वहीं नीतीश कुमार पाला बदलने की अटकलों पर जेडीयू विधायक ने कहा कि जेडीयू में कुछ नहीं होने वाला है। छोटे भाई और बड़े भाई की बात है। बड़े भाई लालू यादव, छोटे भाई नीतीश कुमार और भतीजे तेजस्वी चुंबक की तरह सट गए हैं। अगर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाते हैं तो इनका राजनीतिक वजूद खत्म हो जाएगा। नीतीश मर-मिट सकते हैं लेकिन बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे। सब अफवाह फैलाई जा रही है। 24 जनवरी के बाद सीट बंटवारा भी हो जाएगा।


पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले विधायक गोपाल मंडल ने राजनीतिक मर्यादायें तोड़ी थीं। विधायक ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए कहा था कि पता नहीं वे मुसहर हैं कि नहीं, उसका कोई गिनती है। जेडीयू के विधायक ने नीतीश कुमार को भी नसीहत दे दी थी कि अगर अब बीजेपी के साथ गये तो उनका राजनीतिक पतन हो जायेगा.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता