ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बनीं रजनी देवी, कुल 59 में 43 वोट पक्ष में पड़े

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां रजनी देवी डिप्टी मेयर बन गयी हैं। पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर के पद रजनी देवी ने जीत हासिल की है। रजनी देवी वार्ड संख्या 22 स

पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बनीं रजनी देवी, कुल 59 में 43 वोट पक्ष में पड़े
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां रजनी देवी डिप्टी मेयर बन गयी हैं। पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर के पद रजनी देवी ने जीत हासिल की है। रजनी देवी वार्ड संख्या 22 सी की नगर पार्षद हैं जिनके पक्ष में 43 वोट मिले वही एक वोट को अमान्य घोषित कर दिया गया। 


गौरतलब है कि पटना नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव पटना के हिंदी भवन सभागार में संपन्न हुआ। डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 11 बजे बैठक बुलाई गयी थी। बैठक में पार्षदों का प्रवेश 12 बजे तक ही था। डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये थे। 


इस दौरान कुल 59 वोट पड़े जिसमें 43 वोट रजनी देवी को मिला और विपक्ष में खड़ी वार्ड 22 बी की नगर पार्षद सुचित्रा सिंह को सिर्फ 15 वोट मिले। वही एक वोट को अमान्य घोषित कर दिया गया। ऐसे में रजनी देवी ने जीत दर्ज की। अब वे पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बन गयी हैं। हिंदी भवन में मौजूद मेयर सीता साहू समेत वार्ड पार्षदों ने रजनी देवी को इस जीत के लिए बधाईयां दी।


 इस दौरान पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद रजनी देवी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस मौके पर डीएम चंद्रशेखर सिंह ने पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बनने पर रजनी देवी को बधाई दी।    

पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बनीं रजनी देवी, कुल 59 में 43 वोट पक्ष में पड़े

पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बनीं रजनी देवी, कुल 59 में 43 वोट पक्ष में पड़े

पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बनीं रजनी देवी, कुल 59 में 43 वोट पक्ष में पड़े

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEVASHISH

FirstBihar संवाददाता