ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों का बढ़ेगा वेतन, 4500 से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ

PATNA: पटना नगर निगम क्षेत्र में सफाई कर्मियों के लिए वेतन वृद्धि की सौगात दी जाएगी। सफाई कर्मियों की मांग पर गुरूवार को महापौर की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गयी। जिसम

पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों का बढ़ेगा वेतन, 4500 से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना नगर निगम क्षेत्र में सफाई कर्मियों के लिए वेतन वृद्धि की सौगात दी जाएगी। सफाई कर्मियों की मांग पर गुरूवार को महापौर की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गयी। जिसमें नगर आयुक्त और स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा दैनिक सफाई कर्मियों के वेतन वृद्धि, उनके स्वास्थ्य लाभ एवं हितों के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


बैठक में महापौर सीता साहू, उप महापौर रजनी देवी, स्थायी समिति सदस्य श्वेता राय, स्मिता रानी, दीपा रानी खान, कावेरी देवी, मनोज कुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल, इन्द्रदीप कुमार चंद्रवंशी, आशीष कुमार सिन्हा एवं नगर निगम के पदाधिकारी मौजूद रहे।


बता दें कि 2018 में सफाई कर्मियों के वेतन में वृद्धि की गई थी। जिसके बाद से लगातार संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह द्वारा वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी। विस्तृत चर्चा के बाद महापौर द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मियों की मांग पर वेतन वृद्धि की जा रही है।


 इसके लिए महापौर की अध्यक्षता में कर्मचारी यूनियन के मनोनीत सदस्य एवं नगर निगम पदाधिकारी एवं स्थायी समिति के सदस्यों के साथ कमिटी का निर्माण किया जाएगा। जिसके द्वारा 15 दिनों के अंदर प्रस्ताव दिया जाएगा। कमिटी के रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय होगा।  इसके साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि हड़ताल अवधि के दौरान कर्मचारियों का वेतन भी दिया जाएगा। इस अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा।


पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों का बढ़ेगा वेतन, 4500 से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ


पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों का बढ़ेगा वेतन, 4500 से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ


पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों का बढ़ेगा वेतन, 4500 से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ



टैग्स