ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना: NCP दफ्तर में जबरदस्त बवाल, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक को ईंट-पत्थर और डंडे से पीटा

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दफ्तर में जबरदस्त बवाल हुआ है. एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश संयोजक की जबरदस्त तरीके से

पटना: NCP दफ्तर में जबरदस्त बवाल, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक को ईंट-पत्थर और डंडे से पीटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दफ्तर में जबरदस्त बवाल हुआ है. एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश संयोजक की जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी है. स्टेट कन्वेनर राणा रणधीर सिंह को ईंट-पत्थर और डंडे से पीटा गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


घटना राजधानी पटना के कोतवाली थाना इलाके की है. यहां अदालतगंज के पास 13, बीरचंद पटेल स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को ईंट-पत्थर और डंडे से पीटा है. किस बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और फिर ये मारपीट में तब्दील हो गया, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है.


घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश संयोजक राणा रणधीर सिंह बुरी तरह पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. 23 सेकेंड के इस वीडियो में वह ईंट-पत्थर से राणा रणधीर सिंह को मार रहा है. वहीं राणा रणधीर सिंह भी पलटवार करते हुए डंडे से उस कार्यकर्ता को पीटते दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ और नेता दिख रहे हैं, जो लड़ाई छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनकी बात का कोई असर नहीं दिख रहा है.


पटना: NCP दफ्तर में जबरदस्त बवाल, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक को ईंट-पत्थर और डंडे से पीटा


फिलहाल इस पूरे मामले में एनसीपी का कोई भी पदाधिकारी कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं. विवाद का कारण क्या था, यह पता नहीं चल पाया है. गौरतलब हो कि अभी कुछ ही दिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बिहार में राणा रणधीर सिंह को एनसीपी का प्रदेश संयोजक बनाया था.