ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

पटना में मंटू शर्मा के परिजनों से मिला भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल

PATNA: पटना के फुलवारी शरीफ में बीते 13 दिसंबर को बदमाशों ने मंटू शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पटना स्थित सहजपुर

पटना में मंटू शर्मा के परिजनों से मिला भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के फुलवारी शरीफ में बीते 13 दिसंबर को बदमाशों ने मंटू शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पटना स्थित सहजपुरा आवास पहुंकर हमले में घायल हुए मंटू शर्मा के पिता सुधीर शर्मा, उनके भाई संजीव शर्मा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।


प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने घायल संजीव कुमार शर्मा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें ढाढस बंधाया। इसके साथ ही दुख की इस घड़ी में फ्रंट का भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना काफी गंभीर है अपराधियों ने पूरे परिवार का सफाया करने की नियत से घर पर चढ़कर गोलीबारी की थी। फ्रंट की टीम जल्द ही बिहार के डीजीपी से मुलाकात कर घटना का उद्भेदन करने तथा अपराधियों, साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग करेगी।


वही कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि इस घटना की गहराई से जांच करने की आवश्यकता है।   सरकार एसआईटी गठित कर इस घटना का जांच करावे एवं अपराधी को गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है, यह काफी दुखद है। पीड़ित परिवार से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में अजीत कुमार के अलावा फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, महासचिव और पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, सारण जिला के कार्यकारी अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय समेत फ्रंट के अन्य लोग मौजूद रहे।

टैग्स