ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना में दूसरे दिन भी भारी बवाल, आरोपी के गोदाम और मैरिज हॉल में फिर से लगाई आग

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा के जेठुली गांव में उठा विवाद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। दो लोगों की मौत के बाद अब सोमवार सुबह एक बार फिर से आगजनी हुई। सुबह-सुबह मुख्य आर

पटना में दूसरे दिन भी भारी बवाल, आरोपी के गोदाम और मैरिज हॉल में फिर से लगाई आग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा के जेठुली गांव में उठा विवाद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। दो लोगों की मौत के बाद अब सोमवार सुबह एक बार फिर से आगजनी हुई। सुबह-सुबह मुख्य आरोपी बच्चा राय के भाई उमेश राय के घर, सिगरेट गोदाम और मैरिज हॉल में पीड़ित गुट ने आग लगा दी। वहीं , इस घटना को कबरेज करने गए मीडियाकर्मियों को भी पुलिस के सामने पिटाई की गई और उसका कैमरा भी तोड़ डाला गया है। अब इस मामले को लेकर इलाके में तनाव है। वहीं मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।


दरअसल, जेठुली गांव में रविवार को दो गुटों- बच्चा राय और चनारिक, में झड़प के दौरान राइफल, देसी कट्टा और 9 mm के पिस्टल से 50 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से चनारिक गुट के दो लोगों की मौत हो गई। तीन बुरी तरह से घायल हो गए। मरने वालों में 25 साल का गौतम और 18 साल का रोशन शामिल है। इस मामले में पुलिस ने अबतक नौ आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब सुबह एक बार फिर से हंगामा किया गया है। 


वहीं,सुबह सबेरे को लेकर हुई इस घटना के बाद अब फतुहा DSP भी मौके पर पहुंचे गए है और लोगो को शांत कराने की कोशिश कर रहे है। हंगामे को देखते हुए और पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने एकबार फिर से उपद्रवियों को खदेड़ा है साथ ही दो उपद्रवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है की आरोपी उमेश राय दबंग प्रवृत्ति का है और समाजवादी पार्टी के नेता रहे है।  इलाके में दवदवा बनाए हुए है और आस पास के जमीनों पर अवैध रूप से जबरन कब्जा किये हुए है।


मालूम हो कि, बच्चा राय और चनारिक राय के बीच विवाद जिम की छह कट्ठे जमीन को लेकर हुआ। जमीन सड़क के किनारे है। कीमत करीब 3 करोड़ है। जमीन पर दोनों गुट दावा जता रहे हैं। फिलहाल इस पर बच्चा का कब्जा है।


आपको बताते चलें कि,रविवार को बच्चा राय ने जिम के पास गिट्टी गिराई थी। करीब 12 बजे चनारिक वहां पहुंचा और गाड़ी पार्क करने लगा। यहां बच्चा और चनारिक में बहस हुई। थोड़ी देर में ही बच्चा के समर्थक हथियार के साथ पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इस मामले में पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय के भाई उमेश राय के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा राय अभी फरार है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता