ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में धूमधाम के साथ की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा, BJP के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने पटना के विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण

PATNA: चित्रगुप्त पूजा के मौके पर पटना के विभिन्न इलाकों में भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित की गयी। बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने पटन

पटना में धूमधाम के साथ की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा, BJP के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने पटना के विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चित्रगुप्त पूजा के मौके पर पटना के विभिन्न इलाकों में भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित की गयी। बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने पटना के कई पूजा पंडालों का भ्रमण कर चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद लिया।   


इस दौरान उन्होंने इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर , खगोल अनिसाबाद, बेऊर, महावीर नगर , गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़,  अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमान नगर, चौक शिकारपुर,  सैदपुर , कदमकुआं , दरियापुर , लोहानीपुर, बांकीपुर, बोरिंग रोड सहित पटना के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के पूजा पंडालों का भ्रमण किया। बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त से आशीर्वाद लिया और देश और बिहार वासियों के लिए स्वास्थ और समृद्धि की कामना की। 


आरके सिन्हा ने आदि चित्रगुप्त मंदिर पटना सिटी में चित्रगुप्त पूजा में शामिल हुए और कल सामूहिक विसर्जन की तैयारी के संबंध में चर्चा की। जैसा कि आपकों ज्ञात होगा कि पटना के सभी चित्रगुप्त पूजा समिति ,सहाय सदन ,तारामंडल के सामने पटना में एकत्रित होती है और वही से सामूहिक विसर्जन के लिए चलकर आदि चित्रगुप्त मंदिर, नौजरघाट, पटना सिटी के लिए प्रस्थान करती है। 


टैग्स