ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना में BJP नेता की मौत पर बोले मनोज झा, भाजपा वालों ने इसे पीपली लाइव बनाकर रख दिया

PATNA: बिहार कितने दिनों से विशेष राज्य की दर्जा और विशेष पैकेज की मांग कर रही है लेकिन आज तक इस प्रदेश को उसका वाजिब हक नहीं मिला। जबकि यह मांग बहुत पहले ही पूरी हो जानी चाहि

पटना में BJP नेता की मौत पर बोले मनोज झा, भाजपा वालों ने इसे पीपली लाइव बनाकर रख दिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार कितने दिनों से विशेष राज्य की दर्जा और विशेष पैकेज की मांग कर रही है लेकिन आज तक इस प्रदेश को उसका वाजिब हक नहीं मिला। जबकि यह मांग बहुत पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने यह बातें कही। 


पटना स्थिति राजद कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मनोज झा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार और बिहार के सरोकार के लिए हमलोगों ने सदन के बाहर और अंदर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग हम करते रहे हैं। बिहार को अपना हक मिलना चाहिए उसे विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए।


मनोज झा ने कहा कि कोई भी योजना केंद्र की मैचिंग ग्रांट से चलती है लेकिन बिहार में वो देखने को नहीं मिलता है। कोई भी योजना जो बिहार बनाकर भेजती है वो केंद्र सरकार पास ही नहीं करती। बिहार का हक मारा जा रहा है। राजद के सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया की केंद्र की मोदी सरकार अहंकारी हो गये हैं और यही कारण है कि बिहार को उसका वाजिब हक भी नहीं दे रही है। 


उन्होंने कहा कि जातीय गणना को लेकर भी केंद्र सरकार उदासीन है और जब तक ये गणना नहीं होगी तब तक विकास के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का विकास नहीं होगा। जातीय गणना पर मोदी सरकार पूरी तरह चुप है। मनोज झा ने कहा की हिंदू और मुसलमान करके बीजेपी लोगों को उलझाना चाहती है। बीजेपी वाले बढ़ती महंगाई पर नहीं बोल रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा वालों को महंगाई से कोई मतलब नहीं है। जनता महंगाई से कराह रही है। गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। लोग अब परिवर्तन चाहते हैं। 


वही पटना में हुए लाठीचार्ज पर मनोज झा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्च को बोरियां नहीं जाती है। मौत किसी का हो दुखद होता है लेकिन उस मौत को बीजेपी वालों ने पीपली लाइव बनाकर रख दिया है। शिक्षकों की समस्या का समाधान भी महागठबंधन सरकार ही करेगी। रोजगार के मुद्दे पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था। उन वादों का क्या हुआ? अभी तक 2 लाख लोगों को भी रोजगार नही मिला है। मनोज झा ने कहा मीडिया के सवालों का जितना जवाब हमलोग देते हैं इतने सवाल का जवाब यदि मोदी जी देते तो उनकी तस्वीर लगा कर पूजा करते।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता