ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना में अरेस्ट हुआ टीचर, डांस सिखाने के दौरान स्टूडेंट से करता था गंदा काम; ऐसे सच आया सामने

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छात्रा से छेड़खानी मामले में डांस शिक्षक गिरफ्तार गिरफ्तार हो गया है। यह मामला जिले के कदमकुआं

पटना में अरेस्ट हुआ टीचर, डांस सिखाने के दौरान स्टूडेंट से करता था गंदा काम; ऐसे सच आया सामने
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छात्रा से छेड़खानी मामले में डांस शिक्षक गिरफ्तार गिरफ्तार हो गया है। यह  मामला जिले के कदमकुआं थाना का है। जहां डांस टीचर विजय कुमार मिश्रा को  छात्रा ने डांस सिखाने के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिक्षक से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार मिश्रा किराए के घर में डांस स्कूल चलता है। यहां छात्रा कथक नृत्य सीखने रोजाना जाया करती थी। अब छात्रा ने अपने ही डांस टीचर पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों द्वारा इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पटना के कदमकुंआ थाने में दर्ज कराई गई है। ऐसे में  थाने में मिली लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। 


बताया जाता है कि,छात्रा अपने टीचरों का विरोध करते हुए डांस क्लास को बीच में ही छोड़कर घर पहुंची। उसने इस पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने कदमकुआं थाना में इस केस दर्ज कराया। इसके बाद कदमकुआं थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 


कदमकुआं थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा पिछले 4 महीनों से डांस क्लास जाती थी। परिजनों के अनुसार 1 जनवरी को उसके डांस टीचर विजय कुमार मिश्रा ने उसके साथ क्लास में अकेले पाकर बैड टच किया। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। माता-पिता ने इस बात को नजर अंदाज कर दिए। इसके बाद शिक्षक ने 3 जनवरी को भी अश्लील हरकत की।