ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

पटना में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून में संशोधन की मांग

PATNA: महिला आरक्षण कानून में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में आक्रोश मार्च निकाला। हजारों की संख्या में म

पटना में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून में संशोधन की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महिला आरक्षण कानून में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में आक्रोश मार्च निकाला। हजारों की संख्या में महिलाओं में इस आक्रोश मार्च में भाग लिया। आक्रोश मार्च दारोगा राय पद से निकलकर आयकर गोलंबर होते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंची, जहां महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।


पार्टी की महिला कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राज भवन निकली लेकिन पुलिस ने उन्हें आयकर गोलंबर पर रोक दिया। अपनी दो सूत्री मांग को लेकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की महिला कार्यकर्ता बिहार के राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।


महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि नारी शक्ति वंदन कानून में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में महिलाओं को दिए गए 33% आरक्षण का वर्गीकरण करते हुए 33 में से 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अलग किया जाए, जिससे पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता